इटावा। ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में पुरुष व महिला हॉकी वर्ग में कानपुर नगर की टीमें विजेता रहीं। दोनों टीमों ने फाइनल में इटावा की टीम को 1-0 से हराया।
3 दिनों तक चली पुलिस हॉकी प्रतियोगिता टूर्नामेंट में 9 टीमों ने भाग लिया था। इनमें कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर व सीतापुर की टीमों के बीच मैच खेले गए।
फाइनल मैच पुरुष वर्ग में कानपुर नगर ने इटावा को 1-0 से हराया। वहीं महिला वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में भी कानपुर नगर ने इटावा को 1-0 से हराया। एसएससी संजय कुमार वर्मा ने विजेता टीमों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह उपस्थित रहे।