फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एक्सरे मशीन खराब, भटकते रहे मरीज

Sun, 16 Apr 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गर्मियां शुरू होते ही जिला अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन दगा देने लगी है। शनिवार सुबह ही मशीन खराब हो जाने से यहां आने वाले मरीज दिनभर भटकते रहे। जरूरी होने पर मरीजों ने बाहर से अधिक दामों में एक्सरा कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अवकाश होने की वजह से शनिवार सुबह से ही मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। ओपीडी में मरीजों को दिखाने के बाद डॉक्टरों की ओर से एक्सरे लिखना शुरू कर दिया। छह मरीजों ने एक्सरे कराने के लिए लिख दिया गया। वह एक्सरे कक्ष में पहुंचे तो उन्हें मशीन खराब होने की जानकारी दी गई। इसके बाद डॉक्टरों को एक्सरे न लिखना बंद कर दिया। पूरे दिन मरीज एक्सरे कराने के लिए भटकते रहे। बड़ी संख्या में मरीज जरूरी होने पर मरीजों ने बाहर निजी लैबों पर अतिरिक्त खर्च करके जांच कराई।

चकरनगर से आए संग्राम सिंह ने बताया कि उन्हें नाक और हाथ में लगी चोट का एक्सरा कराना था। राजपुर सीएचसी पर एक्सरा की सुविधा नहीं है। इस वजह से जिला अस्पताल आए। सुबह करीब सवा नौ बजे आ गए थे। पिछले तीन घंटा से परेशान हैं।
विज्ञापन

चकरनगर से ही आए राजीव ने बताया कि उन्हें छाती का एक्सरा कराना था। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक किसी ने यह नहीं बताया कि एक्सरा नहीं हो रहा है। ऊपर से नीचे आने पर देखा की एक्सरा कक्ष का दरवाजा बंद है। पता चला कि कोई तकनीकि खराबी की वजह से एक्सरा नहीं हो रहा है।
एक्सरा मशीन में क्या खराबी है, इस बारे में कंपनी का इंजीनियर ही बता सकेगा। जानकारी दे दी गई है। रविवार को मशीन ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है,जिससे सोमवार को एक्सरा हो सके। मरीजों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

डॉ.एमएम आर्या, सीएमएस,जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें