इटावा। स्व. रणवीर सिंह की स्मृति में राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड पर इटावा क्रिकेट प्रमोशन के तत्वावधान में ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ मैच गोरखपुर व कानपुर के बीच हुआ जिसमें गोरखपुर के कप्तान आसिफ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। कानपुर ने आदेश के 41, अमन यादव के 37, संदीप मित्तल के 29 व सागर शर्मा के 23 रनों के सहयोग से 20 ओवर में 165 रन बनाए। गोरखपुर के प्रिंशू व दीपक ने तीन-तीन विकेट लिए। गोरखपुर ने विनायक के 61 व शार्दुल ठाकुर के 28 रनों के साथा नौ ओवरों में 90 रन बनाए, लेकिन की कानपुर की अच्छी गेंदबाजी की वजह से गोरखपुर टीम एक रन से हार गई।
कानपुर के अंकुर ने तीन, कप्तान सेवेंद्र ने दो व संदीप ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच संदीप मित्तल को चुना गया। इस दौरान अमित यादव, शफीक खान, शालू खान, जीनू यादव, शशांक पाठक, अर्पित चतुर्वेदी, मनोज, राहुल रहे। इससे पूर्व इटावा क्रिकेट प्रमोशन के अध्यक्ष इरशाद मेव, चेयरमैन राजकपूर राणा व सचिव जावेद अख्तर ने माला पहनाकर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष फुरकान अहमद का सम्मान किया।