इटावा/चकरनगर। क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे स्थित कांयछी गांव के लोग आज तक कच्चे रास्ते से आवागमन के लिए मजबूर हैं। शासन ने गांव की सड़क को पक्का करने के लिए 3.66 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रकि्रया भी पूरी कर ली है।
चकरनगर-भरेह मार्ग पर स्थित कांयछी गांव चकरनगर तहसील मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूरी पर है। गांव जाने के लिए कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। दो माह पहले ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश यादव, मुकेश राजावत व सज्जन राजावत ने सड़क निर्माण की मांग डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश में बहुत समस्या का सामना करना पड़ता था।
सबसे ज्यादा समस्या बुजुर्गों व स्कूली छात्रों को होती है। एक्सईएन संजीव कुमार ने बताया कि गांव की ढाई किलोमीटर सड़क का टेंडर हो गया है। सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर होगी। 3.66 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण होगा। सड़क के बीच में पड़ने वाली पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। वन विभाग से एनओसी मांगी गई है। एनओसी मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
28जेएनडी12-जंक्शन पर पहुंची एक्सप्रेस टे्रन में सवार होते यात्री। संवाद