फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डीसीएम पलटी, ग्रामीणों के साथ लग्जरी कार सवार लूट ले गए मुर्गे

Thu, 29 Feb 2024 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। हाईवे पर मुर्गों से भरी डीसीएम पिछला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ग्रामीण व राहगीरों में मुर्गे लूटने की होड़ मच गई। लग्जरी कार सवार तक मुर्गों को ले गए। हादसे से करीब पांच लाख का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब नौ बजे कानपुर से आगरा की तरफ जा रही डीसीएम सराय भूपत रेलवे स्टेशन के सामने नेशनल हाईवे पर टायर फटने के कारण पलट गई। इसमें दो हजार से ज्यादा मुर्गे भरे हुए थे।गनीमत रही डीसीएम पलट कर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ नहीं पहुंची। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।
कुछ ही देर में आसपास के लोग पहुंच गए और मुर्गों को पकड़-पकड़ कर ले जाने लगे। राहगीर भी मुर्गे ले जाते दिखे। हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली मौके पर उप निरीक्षक कपिल कुमार टीम के साथ पहुंच गए। इसी बीच आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने क्रेन मंगवाकर डीसीएम को सीधा कराकर हाईवे से हटवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। डीसीएम चालक शरीफ खां निवासी मुल्ला की प्याऊ जिला आगरा ने बताया कि वह सुबह मोहल्ले के ही खलासी यूसुफ के साथ कानपुर मंडी से मुर्गे लादकर आगरा जा रहा था। हादसे में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में मुर्गे मर भी गए। ग्रामीण और लग्जरी कार से निकल रहे लोग मुर्गे लेकर चले गए। थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

28जेएनडी12-जंक्शन पर पहुंची एक्सप्रेस टे्रन में सवार होते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें