फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कल्पना की मसाला चक्की दे रही रोजगार का स्वाद

Tue, 25 Apr 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बस्ती महेवा की कल्पना शर्मा ने मसाला पीसने की चक्की लगाकर स्वावलंबन की डगर पकड़ी। उन्होंने अन्य महिलाओं को भी अपने साथ जोड़ा।
विज्ञापन

कल्पना गांव की महिलाओं का सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। बताया कि उनके साथ 20 महिलाएं मसाले पीसने के काम में लगी हैं। वह सजावट का काम भी कर रही हैं। ग्राम संगठन के फंड से करीब दो लाख रुपये मिले हैं, जल्द ही इससे दोना और पत्तल बनाने की मशीन लगाने जा रहीं हैं। मशीन आ चुकी है।
विज्ञापन

इससे करीब 15 और महिलाओं को रोजगार मिल जाएगा। कल्पना ने बताया कि वह एमए पास हैं, पति भी गांव में दुकान किए हैं। दो बच्चे हैं। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। वर्ष 2015 में हैदराबाद से महिलाओं के आए दल से प्रेरित होकर स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और काम शुरू किया। मसाला चक्की लगाई धीरे-धीरे अन्य महिलाओं को जोड़ा। इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होने लगी। महिलाएं चार से पांच हजार रुपये महीना कमा रही हैं।
विज्ञापन

वह महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कुछ और करने के बारे में सोच रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें