फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: झींझक के कल्लू पहलवान ने जीती झंडा कुश्ती

Tue, 21 Feb 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। बाबा सिद्धनाथ मंदिर में चल रहे दंगल में सोमवार को कई जिलों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। झींझक के कल्लू पहलवान ने झंडा कुश्ती जीती।
विज्ञापन

दंगल में योगेंद्र सिंह पहलवान मुरैना, सद्दाम सिंह फिरोजाबाद, राजेश सिंह सेमरा आगरा, पल्लेदार पंजाब, सुदामा पंजाब, विक्रम आगरा, सुरेश सेमरा, पप्पी पहलवान पंजाब, पास कुमार पहलवान सोनीपत ने दमखम दिखाया। सोनू भरतपुर, भारत मुरैना, देवेंद्र आगरा, रोहित बागमती जम्मू, तिलक दिल्ली, राजेश जम्मू, अनुग्रह दिल्ली, अजीत सिंह इंदौर, चित्रा सिंह भरतपुर, आरएन सिंह दिल्ली, संजू मुरैना, काला पहलवान हरियाणा सहित 50 पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

झंडा कुश्ती में झींझक के कल्लू पहलवान ने कानपुर देहात के विनायक पहलवान को परास्त किया। मंदिर के महंत शंकर दास ने बताया कि दंगल को देखने दूर-दूर से लोग आए। मुख्य अतिथि सांसद प्रेमदास कठेरिया ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। झंडा कुश्ती जीतने वाले पहलवान को 15 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें