फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका मेल की बोगी का पहिया हुआ जाम

Sat, 06 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जसवंतनगर स्टेशन पर खड़ी कालका मेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को कालका मेल क ी एक बोगी के  पहिये के ब्रेक जाम होने से पहिये से चिंगारी निकलने लगी। सूचना पर ट्रेन को जसवंतनगर स्टेशन पर रोक दिया गया। जिसके बाद पहिये क ी मरम्मत के बाद ट्र्रेन को पौन घंटे बाद रवाना किया गया। इस बीच यात्रियों ने ट्रेन के खड़े होने पर स्टेशन पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

12312 डाउन कालका मेल शनिवार को दोपहर जब जसवंतनगर स्टेशन पहुंचने वाली थी तभी उसक ी एक बोगी का पहिया ब्रेक चिपकने से जाम हो गया। उसमें से चिंगारी निकलने लगी। इसकी सूचना पीछे के स्टेशन से कंट्रोल को दी गई। जिस पर कंट्रोल ने ट्रेन जसंवतनगर स्टेशन पर रोकने के निर्देश दिए। ट्रेन को दोपहर 12:10 मिनट पर जसवंतनगर स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची टेक्निकल टीम ने पहिये की मरम्मत की। इस काम लगभग 40 मिनट का समय लग गया। इस बीच नान स्टाप ट्रेन के जसवंतनगर स्टेशन पर खडे़ रहने पर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यात्री स्टेशन मास्टर कक्ष के सामने पहुंचकर जल्द ट्रेेन चलाए जाने की मांग करने लगे। जिस पर उन्हें स्टेशन अधीक्षक एसपी अग्रवाल ने मामले से अवगत कराया। जिसके बाद यात्री शांत हुए और ट्रेन को दोपहर 12:50 मिनट पर आगे के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें