फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में चकरनगर की टीम विजयी

Thu, 04 Feb 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में खंड स्तरीय ग्रामीण बालक बालिकाओं की खुली प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को खेलकूद का  शुभारंभ ग्राम प्रधान चकरनगर राजेश यादव एवं  जवाहर इंटर कालेज चकरनगर के प्रधानाचार्य अरुण कुमार दुबे ने किया।
विज्ञापन



 ग्राम प्रधान राजेश यादव ने  खिलाड़ियों से खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।  वहीं दूसरी ओर प्रधानाचार्य अरुण कुमार दुबे ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है।  खेल अनुशासन एवं शिक्षा के लिए आवश्यक है।


 उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वह बिना रागद्वेष के प्रतियोगिता में भाग ले । कबड्डी बालक वर्ग में चकरनगर एवं सगरा गांव के बीच फाइनल  मुकाबला हुआ। इसमें चकरनगर विजेता एवं सगरा उपविजेता रहा।
विज्ञापन



 बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला चकरनगर ए एवं चकरनगर  बी में हुआ, जिसमें चकरनगर बी विजेेता  घोषित हुई। बालीवाल प्रतियोगिता में बालक वर्ग में चकरनगर और खिरीटी का फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें विजेता खिरीटी एवं उपविजेता चकरनगर रही।


 पूरे दिन चले खेलकूद कार्यक्रमों में  दर्जन भर से अधिक टीमों ने भाग लिया।  इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय  सिंह एवं खंड विकास अधिकारी प्रदीप सक्सेना ने  खिलाड़ियों को पुरस्कार वितिरित किए।


कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र यादव ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हरिश्चंद्र तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर, विनय कुमार पटेल, विनय त्रिपाठी, रणविजय यादव, शैलेंद्र कुमार, अमलेश यादव, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें