इटावा। शहर के बैरून पंसारी टोला मोहल्ले में मंगलवार रात चोरों ने घर से जेवर, नकदी और टीवी समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने किसी करीबी पर चोरी की आशंका जताई है।
बैरून पंसारी टोला निवासी ऊषा ने बताया कि उनके परिवार का एक रिश्तेदार से विवाद चल रहा है। वह परिवार के साथ रात में घर के पास ही स्थित मायके में रहती हैं। रात करीब आठ बजे बेटा छोटू घर गया तो कमरे में बक्सा और अलमारी खुली पड़ी थी। उसने जानकारी दी तो वह भी घर पहुंच गईं। चोर जेवर, पीतल के बर्तन, टीवी और बक्से से छह हजार रुपये चोरी कर ले गए।
उन्होेंने आशंका जताई कि चोर पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए। ऊपर के कमरे में दरवाजा नहीं था। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी है।