विजेता टीम के कप्तान अमन कुदैशिया को ट्रॉफी देते जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष गुरुमुख सिंह अरोड़ा,
- फोटो : ETAWHA
इटावा। वाणिज्य कर विभाग के अधिवक्ताओं के बीच सोमवार को महात्मा ज्योतिबाफुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें जूनियर अधिवक्ताओं ने सीनियरों की टीम को आठ विकेट से पराजित किया।
कर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विवेक स्वरूप अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। जूनियर टीम के कप्तान अमन कुदैशिया ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। सीनियर टीम रुपेंद्र के 26 रनों की बदौलत निर्धारित 12 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 70 ही रन बना सकी।
जूनियर टीम से शरद सोनी ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर टीम ने 7.5 ओवरों में ही दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम के कप्तान अमन ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया।
समापन अवसर के मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष गुरुमुख सिंह अरोड़ा ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। जूनियर टीम के कप्तान अमन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान आशुतोष पालीवाल, ज्ञानेंद्र वर्मा, सत्यवीर सिंह यादव, देवेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।