फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आईटीआई पास युवाओं के लिए 300 नौकरियों का मौका, रोजगार मेला 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 21 जुलाई को रोजगार मेला लगेगा। यहां दो निजी कंपनियां विभिन्न ट्रेडों के कुल 300 पदों पर भर्ती करेंगी। इसके लिए जिले के सभी राजकीय और निजी आईटीआई संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य अवधेश सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, हरियाणा की एम/एस टोयोत्सु अंबिका ऑटोमोटिव सेफ्टी कंपोनेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 200 प्रशिक्षुओं की भर्ती करेगी। फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी, सिलाई टेक्नोलॉजी, कटिंग एंड टेलरिंग और ड्रेस मेकिंग ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को करीब 17,981 रुपये सीटीसी के साथ उपस्थिति बोनस, जन्मदिन बोनस, दिवाली बोनस समेत अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। कार्यस्थल बादली (झज्जर, हरियाणा) होगी।
वीआरएस फूड्स प्राइवेट लिमिटेड 100 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती करेगी। फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और मशीनिस्ट ग्राइंडर ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 19 हजार सीटीसी और 16 हजार रुपये इनहैंड वेतन मिलेगा। कार्यस्थल मलानपुर (ग्वालियर, मध्य प्रदेश) रहेगा। नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि दोनों कंपनियों के लिए अभ्यर्थियों की आयु भर्ती तिथि के अनुसार 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र और अपडेट बायोडाटा साथ लाना होगा। नोडल प्रधानाचार्य ने सभी आईटीआई संस्थानों के प्लेसमेंट प्रभारियों को अधिक से अधिक पात्र प्रशिक्षुओं की सूची उपलब्ध कराने और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें