फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द घर बैठे मिलेगी वैकैंसी की जानकारी

Tue, 23 Dec 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं की मुश्किलें अब कुछ कम होंगी। नौकरी तो उन्हें उनकी काबलियत और शिक्षा के आधार पर मिलेगी, लेकिन इस समस्या से नहीं जूझेंगे कि किस विभाग में भर्ती प्रक्रिया चालू है, कितने पद रिक्त हैं या उसके लिए योग्यता क्या मांगी गई है। यह सब जानकारी जल्द ही एक वेब पोर्टल पर होगी। प्रदेश सरकार जल्द ही सेवायोजन डॉट ओआरजी (sewayojan.org) नाम से वेब पोर्टल शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार एक बार फिर से सेवायोजन कार्यालय को पुनर्जीवित करने में लगी है। कंपलसरी नोटिफिकेशन ऑफ वैकैंसी एक्ट 1969 (सीएनवी एक्ट) को प्रभावी बनाया जा रहा है। इस एक्ट के तहत सभी सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों को रिक्त स्थानों पर भर्ती करने से पूर्व रोजगार कार्यालय को नोटिफिकेशन की सूचना देना अनिवार्य होता है।

जिसका पालन नहीं हो रहा है। इसके लिए अब यह व्यवस्था की जा रही है कि यह नोटिफिकेशन विभाग के वेब पोर्टल सेवायोजन डॉट ओआरजी पर डाले जाएं। नियोक्ता के लिए इसे अनिवार्य बनाया जाएगा। इससे इस पोर्टल को खोलकर शिक्षित बेरोजगार वांछित योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकें।
विज्ञापन


कैरियर काउंसिलिंग भी होगी
अभी तक रोजगार कार्यालय में सिर्फ अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के बेरोजगारों को एक वर्ष का ऑफिस मैनेजमेंट का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह सुविधा प्रतिवर्ष 30 अभ्यर्थियों को मिलती है। अब जिला सेवायोजन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह कैरियर काउंसिलिंग देने की भी तैयारी कर रहे हैं। जहां शैक्षिक बेरोजगारों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार कैरियर चुनने का सुझाव मिलेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें