फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर धन वर्षा, 25 से 30 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

Tue, 21 Apr 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के पर्व पर मंगलवार को बाजारों में जमकर धन वर्षा हुई। ग्राहकों की भीड़ ने जमकर सोना-चांदी की खरीदारी की। सुबह से लेकर देर रात तक ज्वैलर्स शॉप पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


सर्राफा बाजार से जुड़े व्यापारियों की मानें तो अक्षय तृतीय पर करीब 25 से 30 करोड़ रुपये का कारोबार शहर में हुआ। मंगलवार को जिले भर में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया गया। पौराणिक मान्यताओं के चलते लोगों ने सोना-चांदी के आभूषण खरीदने में काफी दिलचस्पी ली। अक्षय तृतीया को लेकर जिले भर के ज्वैलर्स ने पहले ही तैयारी कर ली थी।

सर्राफा मार्केट सुबह से लेकर देर रात तक गुलजार रहे। सहालग का सीजन भी होने से जमकर धन की वर्षा हुई। स्थिति यह थी कि कई दुकानों पर तो ग्राहकों ने पहले से ही बुकिंग तक करा ली थी।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में ऐसे ग्राहक सिर्फ डिलेवरी लेने के लिए पहुंचे। शहर के साथ ही कस्बों में स्थित सर्राफा दुकानों पर भी भीड़भाड़ देखी गई। किसी ने कानों के लिए झुमके खरीदे तो किसी ने गले के लिए चेन। अन्य गहनों की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें