फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिना ताला टूटे अलमारी से गायब हो गए जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के बम्हनीपुर गांव में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां मकान और अलमारी का ताला सुरक्षित होने के बावजूद अंदर रखे जेवर गायब हो गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मान मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बम्हनीपुर निवासी मनीषा देवी ने बताया कि उन्होंने करीब आठ दिन पहले जेवरात अलमारी में सुरक्षित रखे थे। रविवार को जब उन्होंने अलमारी खोली तो उसमें रखे जेवर गायब मिले। खास बात यह है कि न तो कमरे का ताला टूटा था और न ही अलमारी का लॉक, जबकि चाभी भी सुरक्षित मौजूद थी। घटना की सूचना मिलते ही ऊसराहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। मनीषा देवी अपनी सास के साथ रहती हैं। बताया गया कि एक दिन पहले ही उनका एक बेटा और बहू घर लौटे थे।
थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि कमरे और अलमारी के ताले सही सलामत हैं। लॉकर भी सुरक्षित है ऐसे में जेवरात का गायब होना संदिग्ध प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार में आपसी बंटवारे को लेकर कुछ बातें सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें