फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सेवानिवृत्त फौजी के घर से 25 लाख के जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। लखना में चोरों ने सेवानिवृत्त फौजी के मकान को निशाना बनाया। चोर ताले तोड़कर मकान में घुसे और 25 लाख के जेवर-नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए। पड़ोस में रहने वालों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बकेवर थानाक्षेत्र के लखना कस्बा के कमल नयन स्कूल के पास रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी अनिल सिंह ने बताया कि चार मार्च को वह अपनी भतीजी राखी की शादी में शामिल होने ग्वालियर गए थे। मकान में ताला लगे थे। चोरों ने मेन गेट व कमरों के ताले तोड़ दिए। अंदर रखे बक्सों व अलमारी से करीब 25 लाख रुपये के जेवर व दो लाख रुपये की नकदी के अलावा अन्य सामान चुरा लिया।
मकान के ताले टूटे देख पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। अनिल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने दूधिया और कुछ अन्य पर शक जताया है। पुलिस से कहा है कि वह इन लोगों सो जरूर पूछताछ करे। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिन लोगों पर आशंका जताई गई है उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें