फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डॉक्टरों को अच्छे व्यवहार का पाठ पढ़ा गए सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। सैफई के आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में हुए लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 32 मिनट के भाषण में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही डॉक्टरों को अच्छे व्यवहार का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन



बुधवार दोपहर सवा 12 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विवि के ऑडिटोरियम में पहुंचे। यहां करीब 23 मिनट बाद संबोधन करने पहुंचे सीएम ने कहा कि 1947 से 2017 तक 70 साल में प्रदेश में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज बन सके थे। अब 45 जनपदों में मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं। बचे जिलों में भी मेडिकल कॉलेज बनाने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर की जा रही है। 1947 से 1998-99 तक एक एम्स के सहारे देश चल रहा था। श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी ने छह एम्स बनवाए, तब संख्या सात हो गई थी।
कहा कि अब नरेंद्र मोदी की सरकार में देश में 70 एम्स हैं। सरकार बनने के बाद प्रदेश में एडवांस एंबुलेंस की कमी थी। इसके लिए प्लान तैयार करके शुरुआत में 150 और फिर करीब 100 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गईं। अब एंबुलेंस की वजह से किसी की जान नहीं जाती। उन्होंने आयुर्विज्ञान विवि के डॉक्टरों और स्टाफ को मरीजों से अच्छे व्यवहार की सलाह दी। कहा कि एक मरीज बड़ी उम्मीदें लेकर डॉक्टर के पास आता है। सकारात्मक सोच के साथ मरीजों का उपचार करें। आप जितने मरीज देखेंगे, आपका अनुभव बढ़ेगा। कई बार बिना बीमारी के भी मरीज को डॉक्टर कई बीमारियां बता देते हैं, यह ठीक नहीं। हर मरीज आपके लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री का संबोधन लगभग 1:11 बजे पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन





इलाज कराएं, धन की कोई कमी नहीं : सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य सेवाओं में उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अकेले आयुर्विज्ञान विवि में ही छह करोड़ रुपये से मरीजों का आयुष्मान कार्ड से इलाज किया गया। जब यह गांव की स्थिति है तो शहरों की स्थिति तो और भी बेहतर होगी। क्योंकि गांव के लोग अक्सर इलाज कराने में कोताही करते हैं। उन्हें लगता है कि आयुष्मान कार्ड का पांच लाख रुपये खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। यह रुपये हर साल मिलेंगे। मुख्यमंत्री कोष से आयुष्मान के लिए बजट दिया जाएगा। आप इलाज कराएं, धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि देश में उत्तर प्रदेश आयुष्मान कार्ड बनाने में सबसे आगे है।



1.12 अरब की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 500 करोड़ के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के साथ ही एक 1.12 अरब की कुल 37 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने पैरामेडिकल के तकनीकी विभाग के नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसमें कार्डियोलॉजी विभाग के टेक्निकल असिस्टेंट अमर पांडे, आदिल अयूब, डाइटीशियन विभाग में उत्कर्षिनी, ओटी असिस्टेंट के पद पर भूपेश मलिक, मनीष चौधरी, डायलीसिस के टेक्निकल पद पर कीर्ति त्यागी, मोहम्मद उबैस, ओटी टेक्निकल के पद पर कार्यरत राकेश कुमार जाट, रेडियोलॉजी विभाग के टेक्नीशियन केएम विद्या, अपराजिता तिवारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें