फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली मकान के ताले तोड़कर जेवर व नगदी चोरी

Fri, 29 Jul 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
बसरेहर के यासीनगर गांव में चोरों के द्वारा तोड़े गये बक्से को देखती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसरेहर। बसरेहर थाना क्षेत्र के यासी नगर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने खाली मकान के ताले तोड़ कर बक्सों में रखे जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए।  सुबह लोगों ने मकान के ताले टूटे देखे तो इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। मकान मालिक परिवार के साथ ननिहाल गए थे। ननिहाल से आने पर उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल की। मकान मालिक का दावा है कि चोर उनके घर से  एक लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के यासी नगर गांव निवासी सत्यम भदौरिया  के मामा का गुरुवार को निधन हो गया था। वह मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ ननिहाल चले गए थे।  रात में किसी समय चोरों ने उनके मकान के ताले तोड़ दिए। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए। उसमें रखे जेवर नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह लोगों को हुई जब उन्होंने मकान के ताले टूटे देखे। लोगों ने इसकी जानकारी फोन से सत्यम को दी।

वह लौटे तो सामान गायब पाकर दंग रह गए। सत्यम ने बताया कि चोर उनके घर से जेवर, नगदी, लैपटॉप, टीवी, गैस- सिलेंडर भी चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि चोर एक लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए। सत्यम ने चोरी की सूचना पुलिसको दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें