फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवेंद्र की जीत पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई, पटाखे फोड़े

विज्ञापन
फोटो संख्या 35 आगरा खंड स्नातक चुनाव जीतने की खुशी मनाते भाजपाई - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से भाजपा से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह के एमएलसी निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने जिले भर में जीत का जश्न मनाया। शहर में विभिन्न स्थानों पर मिठाई वितरित करके आतिशबाजी की ।
विज्ञापन

इटावा प्रथम मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित के संयोजन में जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष पर्वत सिंह यादव, मंडल महामंत्री विवेक गुप्ता, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ की मौजूदगी में नगरपालिका चौराहे पर मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी की गई।
इटावा द्वितीय मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर, मंडल उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा के संयोजन में रोहित शाक्य, चंदन मिश्रा, प्रमोद शर्मा, नरेंद्र बरुआ, गगन चतुर्वेदी ने जनता इंटर कालेज पोलिंग सेंटर पर मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

महेवा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, रविन्द्र दुबे, अवनींद्र दुबे, मीनाक्षी चौहान, राममहेश दुबे ने जीत की खुशियां मनाई।
जसवंतनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार जीत की खुशी में हाईवे चौराहे पर भाजपाइयों ने पटाखे फोड़े। मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता के नेतृत्व में मिठाई बंटी। इस मौके पर मुकेश यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश पाल, यादव बिंदु, विवेक शाक्य गुड्डू, अजय यादव टीडब्ल्यू, उमेश शाक्य, सुग्रीव धाकरे, अनिल राजपूत, बलवंत तोमर, आनंद राठौर, सुरेश गुप्ता, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री आदि शामिल रहे।
भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला गिरधारीपुरा में मंडल महामंत्री ओम प्रताप सिंह बंटू की अगुवाई में सोनू सक्सेना, शैलेन्द्र सिंह, महेंद्र भदौरिया, सभासद मुन्नी गुप्ता, शिवेंद्र चौहान ने जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें