फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नावली माइनर में अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसीबी, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दतावली गांव स्थित नावली माइनर में शनिवार देर रात अवैध खनन करते एक जेसीबी पकड़ी गई। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी को सीज कर दिया। चालक और वाहन स्वामी खनन से संबंधित वैध अभिलेख नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि शनिवार की रात सूचना मिली कि दतावली गांव के पास नहर की नावली माइनर में अवैध खनन किया जा रहा है। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां जेसीबी से खुदाई हो रही थी। पुलिस ने चालक और वाहन स्वामी से मशीन व खनन कार्य से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद खनन अधिकारी बृज बिहारी प्रसाद को सूचना दी। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
अभिलेख नहीं मिलने पर खनन अधिकारी ने जेसीबी को खान एवं खनिज अधिनियम की धारा के तहत सीज कर दिया। वहीं, पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई कर मशीन को थाने में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें