फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रही जसवंतनगर सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। जसवंतनगर की सीएचसी में लंबे समय से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन व बाल रोग विशेषज्ञ के पद रिक्त होने के कारण आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे मरीजों को उपचार के लिए 20 किलोमीटर दूर आयुर्विज्ञान विवि सैफई या जिला अस्पताल जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सीएचसी जसवंतनगर पर प्रतिदिन लगभग 300 से 400 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां मरीजों को सामान्य बीमारियों का उपचार तो उपलब्ध है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में गंभीर और जटिल रोगों से पीड़ित मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। इससे मरीजों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ के साथ-साथ समय की भी भारी क्षति उठानी पड़ती है। लोगों का कहना है कि जरा भी अधिक तबीयत बिगड़ने पर उनको तुरंत ही सैफई या जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। कस्बा क्षेत्र के राजीव यादव, शेष कुमार, मोहम्मद फारूक, सुधीर यादव, कमल प्रकाश व अनुरोध दुबे आदि ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मांग की है कि सीएचसी जसवंतनगर में रिक्त पड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों को शीघ्र भरा जाए। विशेषज्ञों की तैनाती से क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। वह सीएमओ को डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए कई बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन अभी तक डॉक्टरों की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें