फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन तक पहुंचाया गुरु नानक देव का संदेश

विज्ञापन
फोटो संख्या 42 प्रभात फेरी में शामिल पांच प्यारों के वेष में शामिल बच्चे - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। श्रीगुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को संगत ने प्रभात फेरी निकाली। इसमें श्रीगुरु नानक देव के प्रकाश पर्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्ग पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहब से शुरू हुई प्रभात फेरी में साधु संगतों में शोभायात्रा जैसा उत्साह दिखाई पड़ रहा था। धर्म प्रेमियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। पंज प्यारे के रूप में सजे छोटे बच्चे हों या ढोल नगाड़ों के साथ युवाओं की टोली हो सभी धार्मिक माहौल में रंगे दिखाई दे रहे थे। प्रभात फेरी में अजीत सिंह पोपली, मनदीप सिंह, मंजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह मोंगा, रौनक सिंह कालड़ा उपस्थित रहे।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष तरन पाल सिंह कालड़ा ने बताया कि प्रभात फेरी के दौरान कोरोना से बचाव की वजह से सभी के हाथ सैनिटाइज कराए जाते रहे। सोमवार को दिन में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। शबद कीर्तन आदि के बाद गुरु के लंगर का आयोजन होगा।

फोटो संख्या 43 शहर के पंजाबी कालोनी से निकलती प्रभात फेरी पर छतों से पुष्प वर्षा करते लोग- फोटो : ETAWHA

फोटो संख्या 44 श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु गण- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें