फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझते रहे खरीददार

Mon, 09 Nov 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस के मौके पर प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था न होने के कारण सोमवार को बाजारों में खरीददारी को निकले लोगों को जाम से जूझना पड़ा। कई बार मुख्य बाजार में यह स्थिति बन गई कि लोगों को पैदल भी निकलना दूभर हो रहा था।
विज्ञापन


नौरंगाबाद चौराहे से नगरपालिका चौराहे के बीच दिन में कई बार वाहनों का दबाव बढ़ने से यह रास्ता जाम हो गया। जिसके कारण लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। जो लोग रिक्शे और आटो की सवारी से बाजार जा रहे थे जाम के कारण बीच रास्ते में ही उतर गए।

मुख्य बाजार पक्की सराय बाजार में सड़क तक दुकानें लगी होने के कारण ट्रैफिक रेंग रेंगे कर चलता रहा। यही हाल साबितगंज चौराहा, राम गंज चौराहा, तहसील चौराहा, राजागंज चौराहा, लालपुरा चौराहा व छैराहा का रहा। उधर शहर को जाने वाले पुरबिया टोला मार्ग पर भी सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


इस मार्ग पर वन वे होने के बावजूद वाहन चालक मनमानी करते रहे। जिसका नतीजा रहा कि दिन में ज्यादातर समय इस मार्ग जाम की स्थिति बनी रही। सर्राफा बाजार के संकरे रास्ते पर खरीददारी करने पहुंचे लोगों के वाहन खड़े हो जाने से भी यहां लोग जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें