फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मूर्तियों की सुरक्षा में पुलिस तैनात

Tue, 05 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
जैन मूर्तियों को देखने पहुंचे क्षेत्र के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव ईश्वरीपुरा में मातादीन राजपूत के खेत में निकली जैन धर्म की मूर्तियों का सोमवार को भारतीय पुरातत्व पुरातत्व विभाग की टीम के निरीक्षण के बाद टीम के निर्देश पर मूर्तियों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। सोमवार को निरीक्षण के बाद पुरातत्व विभाग के अधीक्षक डॉ. भुवन विक्रम  ने हजारों वर्ष पुरानी कीमती पत्थर से बनी मूर्तियों की सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा था।
विज्ञापन



उधर, गांव ईश्वरीपुर में रहने वाले खेत मालिक दाताराम, रामप्रकाश, सूरज पाल, राम प्रसाद, हरि सिंह, बृजेश पुत्र मातादीन ने बताया कि उनके यहां ढाई बीघा खेत है। इस खेत में जुताई के समय कई बार मूर्तियां मिलीं।  पुरातत्व विभाग की टीम ने मौके पर एक घंटे से अधिक रूककर मूर्तियों की जांच पड़ताल की थी।  तहसीलदार चकरनगर सुधीर कुमार समर्पण ने थानाध्यक्ष इकदिल एसके सिंह को मूर्तियों की सुरक्षा करने के लिए मौके पर पुलिस भेजने को कहा। 


थानाध्यक्ष श्री सिंह ने तत्काल दो सिपाहियों को मूर्तियों की सुरक्षा करने के लिए तैनात कर दिया।  ऐतिहासिक मूर्तियों को देखने के लिए रोज बड़ी संख्या जैन समाज के अलावा आसपास के लोग पहुंच रहे हैं।  धीरेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि गर्मी को देखते हुए मूर्तियां को देखने आने वाले लोगों के लिए धूप से बचने के लिए पंडाल लगाया गया है। गांव ईश्वरीपुर में रहने वाले खेत मालिक दाताराम, रामप्रकाश, सूरज पाल, राम प्रसाद, हरि सिंह, बृजेश पुत्र मातादीन ने बताया कि उनके यहां ढाई बीघा खेत है।
विज्ञापन



इस खेत में जुताई के समय कई बार मूर्तियां मिलीं।  दो वर्ष पूर्व भी गांव के बच्चे खरगोश का पीछा करते करते यहां तक आ गए थे। इन बच्चों ने भी यहां खुदाई की थी।  उन्हें यहां संगमरमर की मूर्तियां मिली थीं।ईश्वरीपुरा निवासी तेजपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले एक जगह 10 फीट खुदाई की थी। इस दौरान उन्हें एक मंदिर जैसा दिखाई दिया । उन्होंने डर से खुदाई बंद कर दी थी। इसके बाद उस जगह को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें