देश हित में लिए गए फैसलों में अगर कुछ दिक्कत आती हैं तो देशवासियों को इसमें पूरा सहयोग करना चाहिए। अगर हम देश हित के काम में सहयोग करने की भावना मन में लाते हैं तो निश्चित ही यह किसी को विचलित नहीं करेगी।
दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से इटावा पहुंचे विदेश राज्यमंत्री व पूर्व थल सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने सोमवार को यह बात स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कही। वह यहां मैनपुरी के किशनी में आयोजित भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुंचे और इटावा स्टेशन से सड़क मार्ग से किशनी के लिए रवाना हुए। विदेश राज्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि 1000 और 500 के नोट को बदलना देश हित का फैसला है। प्रधानमंत्री के इस फैसले की जितनी सराहना हो कम हैं।
हालांकि देश की जनता को इससे दिक्कत हो रही है, लेकिन कुछ दिन में स्थित सामान्य हो जाएगी। जनता धैर्य रखे और देश के लिए सहयोग की भावना से काम करें। श्री सिंह सोमवार को किशनी में परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे और किशनी में ही रात विश्राम के बाद मंगलवार को किशनी से परिवर्तन यात्रा लेकर इटावा पहुंचेंगे। यहां से वह शताब्दी एक्सप्रेस से वापस रवाना होंगे। इटावा आगमन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विदेश राज्यमंत्री का इटावा स्टेशन पर स्वागत किया। इस मौके पर डा. रमाकांत शर्मा, मनीष यादव पतरे, प्रशांत राव चौबे, शशिकांत, अजय धाकरे, शरद बाजपेई, देवेंद्र भदौरिया, जितेंद्र कुशवाहा, गुड्डू बाजपेई, अजीत वर्मा आदि रहे।