कोरोना के अभी तीन दिन तक केसों की संख्या बढ़कर आने की संभावना है। इसके बाद नए संक्रमित मिलने वालों की संख्या घटने का अनुमान है। यह स्थिति पूरे देश की है। यह बात सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने कही।
बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को 10 दिन में कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद सात दिन घर में ही रहने की सलाह दी जाती है। ऐसा ही होमआइसोलेट मरीजों के लिए भी नियम है।
जिला संयुक्त अस्पताल परिसर में 200 बेड के एल-1 एवं एल-2 कोविड अस्पताल में इस समय 22 वेंटिलेटर हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग की सभी टीमों पर कुल 675 पल्स ऑक्सीमीटर हैं।
रेमडेसिविर इंजेक्शन के बारे में बताया कि यह कोविड अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों को लगाया जाता है। संक्रमित मरीज को रेमडेसिविर इंजेक्शन नि:शुल्क लगाया जाता है। अभी यह सुविधा सैफई कोविड अस्पताल में है। एक मरीज को पांच दिन में छह रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाए जाते हैं।