महेवा। खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने महेवा में संचालित आधा दर्जन गोशालाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला संचालकों/ प्रधानों को निर्देशित किया कि कड़ाके की सर्दी के बीच किसी भी गोवंश को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सर्दी से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इस दौरान संचालकों ने बताया कि तीस रुपये में गायों का पेट भरना मुश्किल हो रहा है।
ब्लाक क्षेत्र में आधा दर्जन गोशालायें संचालित हैं। सर्दी के मौसम को देखते हुए बीडीओ ने एडीओ पंचायत श्याम वरन राजपूत व महेवा पशु चिकित्साधिकारी डा. शरद यादव को लेकर ब्लाक क्षेत्र में संचालित महेवा, बकेवर देहात, शकूरपुर, बहादुरपुरघार, भरईपुर एवं लुधियानी गोशालाओं को देखा।
गोशाला संचालक प्रधान मुकेश भदौरिया नागरी लोलपुर ,नागेंद्र गुप्ता लुधियानी, मनोज दोहरे भरईपुर, विनीश प्रभा बकेवर देहात व बहादुरपुर धार प्रधान के प्रतिनिधि महेश सिंह चौहान ने बताया कि 30 रुपये की धनराशि से गोवंश का पेट भरना मुश्किल है। इसके अलावा गोशालाओं के रखरखाव के लिए धन की कमी है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक चौधरी, मनोज मिश्रा, रामेंद्र सिंह व अनुज यादव उपस्थित रहे ।