फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्रभु यीशु से की प्रार्थना, सेंटा क्लाज ने बांटे तोहफे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। क्रिसमस पर शहर के क्राइस्ट द किंग चर्च में शनिवार रात 12 बजे प्रभु यीशु की प्रार्थना की गई। चर्च में झांकियां सजाई गईं। लोगों ने उपहार खरीदकर एक-दूसरे को भेंट किए।
विज्ञापन

शहर में कंपनी गार्डन के सामने स्थित क्राइस्ट द किंग चर्च में फादर बिंसन की देखरेख में प्रार्थना की गई। यीशु के जन्म की झांकी सजाई गई। फादर बिंसन ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। बताया कि यीशु ने दया और प्रेम करने का संदेश दिया था।
रविवार सुबह 10:30 बजे पादरी विशाल चरन ने प्रार्थना कराई। चर्च में आए लोगों ने कैंडल जलाई।
सेंटमैरी इंटर कॉलेज इटावा के प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन से जुड़ी यादों को झांकियों में दर्शाया गया है। कार्यक्रमों में सेंटाक्लॉस ने बच्चों को उपहार और टॉफियां बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें