फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ओवररेट पर खाद बेचने में दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला कृषि अधिकारी ने अधिक दाम पर खाद बेचने में दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
विज्ञापन

गेहूं, आलू और सरसों की बुआई होने के कारण किसानों को यूरिया खाद की जरूरत है। ऐसे में खाद की कालाबाजारी हो रही है। जसवंतनगर के एक किसान ने जिला कृषि अधिकारी से फोन पर यूरिया की बोरी 310 रुपये में मिलने की शिकयत की थी। इस पर जिला कृषि अधिकारी कुलदीप राणा ने तत्काल प्रभाव से बृजेंद्र ट्रेडर्स का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
ऐसी ही एक शिकायत पर बिजौली के बीके ट्रेडर्स के यहां जाकर जांच की। वहां मौजूद किसान ने बताया कि उसने 320 रुपये में खाद खरीदी है। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने इस दुकान का भी लाइसेंस निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि खाद की कोई कमी नहीं है। किसान समितियों से ही खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

8,276 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि रविवार को ही 3,134 मीट्रिक टन खाद की रैक इटावा आई है। इसमें से 1300 मीट्रिक टन खाद औरैया भेजी जाएगी। अभी तक 29,656 मीट्रिक टन खाद प्राप्त हो चुकी है। इसमें से 21,380 मीट्रिक टन खाद बंट चुकी है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें