फोटो 12:::इंधौआ गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव करते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
इटावा। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कलक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को कर्मचारियों ने 12 सूत्री मांगों के लिए प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भोगनीपुर प्रखंड इटावा, इटावा प्रखंड इटावा और नलकूप खंड प्रथम के सदस्य बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए।
सिंचाई संघ के मंडल मंत्री/अध्यक्ष भोगनीपुर प्रखंड मनीष चतुर्वेदी के नेतृत्व में सभी ने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री, जल शक्ति मंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर को सौंपा। ज्ञापन की एक प्रति अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग के माध्यम से प्रमुख सचिव सिंचाई और विभागाध्यक्ष सिंचाई विभाग को भी भेजी गई।
धरने में सिंचाई संघ के संरक्षक प्रदीप सक्सेना, अनूप कांत मंत्री, अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्रा, मंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष राम तेज यादव आदि शामिल रहे। संवाद