फोटो संख्या 17 कस्बा बकेवर में चेकिंग करते ईओ अजय कुमार
- फोटो : ETAWHA
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने सोमवार को चेकिंग के दौरान नियम विरुद्ध दुकान खोले तीन दुकानदारों के चालान किए। कई दुकानदार इस दौरान अपनी दुकान बंद कर भाग गए।
कोरोना के प्रकोप के चलते एसडीएम भरथना ने बकेवर और लखना कस्बे में अनलॉक 2 में भी पूर्व की तरह एक-एक दिन दांए और बांए बाजार खोलने के निर्देश जारी किए हैं।
लेकिन दुकानदार इस नियम का पालन नहीं कर रहे। निर्देश को धता बताते हुए कई दुकानदार हर रोज दुकान खोल रहे हैं।
ये दुकानदार सुबह सात बजे से ही दुकानें खोल लेते हैं। इससे भीड़भाड़ हो जाती है। निर्धारित सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़तीं नजर आती हैं।
सोमवार को नगर पंचायत बकेवर के ईओ अजय कुमार ने कर्मचारियों व कस्बा प्रभारी सुबोध सहाय के साथ औरैया रोड पर पैदल भ्रमण कर नियम विरुद्ध दुकान खोलने वालों को चेक किया।
कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग लिए। चौराहे के आसपास के कई दुकानदारों ने गलत दिशा में दुकानें खोली हुई थीं। ईओ ने सिर्फ तीन दुकानदारों के चालान काटे।