फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी का इंजन फेल, घंटेभर ठहरी रहीं ट्रेनें

Mon, 02 May 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आया ट्रैक्टर
विज्ञापन
इटावा। अप लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन इकदिल रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात फेल हो गया। इंजन फेल होने से ट्रेन अप ट्रैक पर प्लेटफार्म पर ही खड़ी हो गईं। इसके बाद स्टेशन की लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी के इंजन को लगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवान किया गया। एक घंटे तक अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा और कई ट्रेनें पीछे जहां की तहां खड़ी रहीं।
विज्ञापन


रविवार रात लखनऊ से चलकर आ रही 12779 अप लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही इकदिल रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन का इंजन फेल हो गया।  ट्रेन एकाएक रात 08 बजकर 29 मिनट पर प्लेटफार्म पर ही रुक गई। जानकारी पर स्टेशन मास्टर सुभाष यादव ने तुरंत ही इसकी सूचना दी। इंजीनियर मौके पर पहुुंचे और काफी देर तक कमी दूर करने में रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्टेशन पर ही लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी के  इंजन को लगाकर इंटरसिटी को 09 बजकर 30 मिनट पर रवाना किया गया।

इस दौरान एक घंटे तक अप ट्रैक पूरी तरह से बाधित रहा। इंटरसिटी के ठीक पीछे इकदिल आउटर पर खड़ी जोगवनी एक्सप्रेस को लूप लाइन से होकर निकाला गया जबकि आम्रपाली एक्सप्रेस पीछे ही फंसी रही। एक घंटे बाद ट्रैक खुलने पर अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें