फोटो संख्या 02 नगला छिद्दी में निर्माण कार्य देखते एडीओ पंचायत श्यामवरन राजपूत
- फोटो : ETAWHA
ब्लॉक क्षेत्र में कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में लग रहे टाइल्स और बाउंड्रीवॉल निर्माण का निरीक्षण ब्लॉक के अधिकारियों ने किया।
उन्होंने कई गांवों में जाकर कार्य करा रहे प्रधान व प्रधानाचार्यों से मानक के अनुरूप कार्य कराने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
ब्लॉक के मेहंदीपुर गांव के मजरा नगला छिद्दी में बन रही बाउंड्रीवॉल की शिकायत ग्रामीणों ने की थी।
वहीं, बराउख में प्राथमिक स्कूल की चहारदीवारी को लेकर हुए विवाद के चलते काम बंद होने की सूचना पर एडीओ पंचायत श्यामवरन राजपूत ने पहुंचकर लेखपाल से नापतोल कराकर कार्य शुरू कराया।
गौतमपुर के मजरा नगला हरि व अंदावा में निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल का निरीक्षण कर प्रधान को मानक अनुसार कार्य कराने के निर्देश दिए गए।
एडीओ पंचायत ने बताया कि पिलखना प्राथमिक स्कूल की नवनिर्मित बाउंड्रीवॉल के चटकने की शिकायत मिली है।
इसके बारे में उच्चाधिकारियों को जांच के लिए लिखा गया है। इस बाउंड्रीवॉल का निर्माण शिक्षा विभाग की ओर से पिछले माह ही कराया गया था।
कायाकल्प योजना के तहत हो रहे कार्यों को 14 अगस्त तक गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने निर्देश दिए हैं कि यदि कमी पाई गई तो कार्यदायी संस्था से रिकवरी की जाएगी।