फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दरोगा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। बिठौली थाना क्षेत्र में फूफ चौरेला मार्ग पर शुक्रवार शाम को गौरनपुरा गांव के पास सीआरपीएफ दरोगा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बोलेरो चालक दरोगा की बाइक में टक्कर मारकर भाग गया।
विज्ञापन

जालौन जिले के मानपुरा छौना गांव निवासी सीआरपीएफ उपनिरीक्षक सुरेंद्रपाल सिंह अलीगढ़ के रिजर्व फोर्स में तैनात थे। शुक्रवार शाम को वह हनुमंतपुरा चौराहे से बिठौली थाना क्षेत्र के फूफ चौरेला मार्ग पर अपनी बाइक से जा रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। तभी डिडौली गांव की ओर से आई एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने पर वह उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनकी मौके पर मौत हो गई। चालक बोलेरो को भगा ले गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस दरोगा को सैफई मिनी पीजीआई ले गई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें