फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वाले सिपाहियों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सहायक सुरक्षा आयुक्त ने शुक्रवार को आरपीएफ थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेन पुलिंग करने वाले सिविल पुलिस कर्मियों पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए। थाने में रखे हुए अभिलेखों की जांच की। लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। आरपीएफ थानों को जल्द से जल्द ऑनलाइन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सहायक सुरक्षा आयुक्त योगेंद्र पाल ने थाने का सघन निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने रेलवे पुलिस को मुस्तैदी के साथ कार्य करने के लिए कहा। किसी भी सूरत में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा ट्रेनों में चेन पुलिंग करने के मामलों में कमी आई है। इससे एक बात तय है कि पुलिस फोर्स सुरक्षा को लेकर जागरूक है। ट्रेनों में चलने वाले सिपाहियों द्वारा की जाने वाली चेल पुलिंग के मामले यदि आते हैं तो इस संबंध में एसएसपी से मिलकर इस समस्या का निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

रेल पटरी पर गोवंशों के कटने के मामलों में बताया कि आरपीएफ एक जागरुकता अभियान चला रही है। इसमें वे ग्राम प्रमुख रूप से शामिल हैं जो रेल पटरी के आसपास हैं। उनके प्रधान के साथ मिलकर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिन लोगों के जानवर किसी कारण से रेल पटरी पर आ जाते हैं, उन्हें हर हाल में रोका जाए। शहरीय क्षेत्र में नगर पालिका परिषद का सहयोग लेने के लिए कहा है।
प्लेटफार्म सहित रेलवे परिसर में होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए उन्होंने जीआरपी का सहयोग लेने के लिए कहा। आरपीएफ थानों को जल्द से जल्द ऑनलाइन करने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे पेपर का कार्य कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें