फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : डीआईजी को जेल में क्षमता से अधिक मिले बंदी

विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण करते डीआईजी साथ में जेल अधीक्षक। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। डीआईजी जेल रवि शंकर छवि ने शनिवार को जिला कारागार व सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जेल में क्षमता से अधिक बंदी मिले। उन्होंने जल्द सेंट्रल जेल शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बताया कि जेल के कनेक्शन के लिए बजट मिल गया है। बिजली का काम पूरा होने के बाद इसे शुरू कराया जाएगा। इससे जिला कारागार से बंदियों का भार कम होगा। वे सबसे पहले जिला कारागार पहुंचे। यहां उन्होंने भंडार गृह, पाकशाला, अस्पताल के बैरकों का हाल देखा। साथ ही बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने महिला बैरक में जाकर भी स्थितियां देखीं। उन्होंने जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी से सीसीटीवी कैमरों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद वे महोला स्थित सेंट्रल जेल का निरीक्षण करने गए। यहां इसके संचालन के लिए आए सामान के बारे में जानकारी की।
जेल अधीक्षक ने बताया कि सेंट्रल जेल में बिजली के कनेक्शन के लिए बजट आ गया है। जल्द ही बिजली का कनेक्शन हो जाएगा। बिजली का कनेक्शन होने के बाद सेंट्रल जेल को शुरू कर दिया जाएगा। डीआईजी ने बताया कि जेल की व्यवस्थाएं सही मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें