फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो फिर सीएम नहीं बन सके वह दूसरे को क्या बनाएंगे: नितिन अग्रवाल

विज्ञापन
व्यापारी महासम्मेलन को संबोधित करते मंत्री नितिन अग्रवाल। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे खुद दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन सके तो किसी दूसरे को क्या बनाएंगे। कहीं ऐसा न हो कि उनकी पार्टी के विधायक ही उन्हें छोड़कर चले जाएं। वे पहले अपने विधायकों की चिंता करें। सपा के नेता दिशा और नेतृत्व विहीन हो गए हैं। उनमें कोई विचारधारा नहीं बची है।
विज्ञापन

रविवार को मोतीझील स्थित वृंदावन गार्डेन में आयोजित उप्र उद्योग व्यापार संगठन के व्यापारी महासम्मेलन में आबकारी मंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के नाते नितिन अग्रवाल ने व्यापारियों से राजनीति में आने का आह्वान किया। कहा कि वे अपने एक बेटे को राजनीति में जरूर लाएं, जिससे छोटी सी छोटी समस्याएं दूर हो सकें। केंद्र व प्रदेश की सरकारों को बनाने में व्यापारियों का बड़ा योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि वे संकल्प लेकर जाएं कि उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में इटावा के अलावा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाना होगा। देश मोदी व प्रदेश योगी जी के हाथों में सुरक्षित है। व्यापारी महासम्मेलन को पूर्व मंत्री व संगठन के प्रदेश महामंत्री ब्रजेश शुक्ला, सदर विधायक सरिता भदौरिया, सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता राजेंद्र गुप्ता व संचालन अजय धाकरे ने किया। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. महेश कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संगठन की ओर से प्रदेश मंत्री आदेश चौधरी, नगर अध्यक्ष अखिल बंसल, जिला महामंत्री विकार अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 07: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का माल्यार्पण करते संगठन के पदाधिकारी। संवाद
फोटो 09: व्यापारी महासम्मेलन में उपस्थित लोग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें