फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: परिजनों को स्ट्रेचर खींचते देख भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इकदिल में सड़क हादसे में घायल किशोर को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो उन्हें खुद स्ट्रेचर खींचना पड़ा। इसी दौरान डीएम और एसएसपी घायल का हालचाल लेने पहुंच गए। वहां का हाल देखकर उन्होंने अवकाश पर चल रहे सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

इकदिल के मोहल्ला कायस्थान निवासी महिपाल सिंह का पुत्र योगेंद्र (16) रविवार सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। चितभवन के पास ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। पेट में दर्द होने की वजह से उसका सीटी स्कैन कराया गया। इमरजेंसी में उसे ऑक्सीजन देने के बाद डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। उसके परिजन उसे स्ट्रेचर पर खींच रहे थे, तभी डीएम अवनीश राय और एएसपी जयप्रकाश सिंह पहुंच गए। अव्यवस्था को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
पता चला कि सीएमएस डॉ. एमएम आर्या अवकाश पर हैं। काफी देर बाद पहुंचे प्रभारी सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सीएमएस शुक्रवार से नहीं आ रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हें जानकारी दिए बिना कैसे चले गए। उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें