फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मिनी राठौर बनीं मिस इटावा, मानसी दुबे ने पहना रनर अप का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। इटावा महोत्सव पंडाल में रविवार को महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 12 से अधिक प्रतियोगिताएं हुईं। शाम को हुई प्रतियोगिता में मिनी राठौर मिस इटावा बनीं। जबकि मानसी दुबे प्रथम रनर अप और अंजली सिंह द्वितीय रनर अप रहीं।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी नृत्य कला, संगीत, रुचि, रुझान, वेशभूषा, व्यक्तिगत व सामाजिक योगदान को लेकर अलग-अलग राउंड के बाद निर्णायक मंडल ने मिनी राठौर को मिस इटावा घोषित किया।
कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका जिलाधिकारी अवनीश राय की पत्नी श्वेतांबरी राय, एडीएम जय प्रकाश की पत्नी आकांक्षा अग्निहोत्री और सुनीता जडेजा, पूर्व मिस इटावा नेहा दीक्षित ने अदा की। देर शाम विजेताओं को ट्रॉफी, ताज और बुके देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिला सम्मेलन में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दम दिखाया। गुथे आटे से शिव परिवार बनाने में कुमकुम ने प्रथम, काजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। केश विन्यास में फलक ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय, रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आओ सखी को दुल्हन बनाए वरिष्ठ वर्ग में ममता ने प्रथम, तनु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मध्य वर्ग में काजल ने प्रथम, रिद्धि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूजन थाली प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में रुचि तिवारी प्रथम, ज्योति सोनी द्वितीय व श्रद्धा तृतीय रहीं। मध्य वर्ग में आकाशी ने प्रथम, काजल ने द्वितीय व प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इनमें भी दिखाया दम
रंगोली प्रतियोगिता : मध्य वर्ग में प्रियांशी सोनी प्रथम, मुस्कान द्वितीय व हिमांशी तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में कविता प्रथम रहीं।
अनुपयोगी सामग्री से निर्मित वस्तुओं की प्रतियोगिता: मध्य वर्ग में नेहा वर्मा प्रथम, शिवांगी दुबे द्वितीय व एंजेल तृतीय रहीं।
मेहंदी प्रतियोगिता: मध्य वर्ग में नंदिनी प्रथम, वंशिका द्वितीय, वंदना तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में सीमा गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पधारो मारे देश प्रतियोगिता : मध्य वर्ग में ईशा ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय व निहारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेथी काटो प्रतियोगिता: वरिष्ठ वर्ग में कुंती ने प्रथम, दीपमाला ने द्वितीय, ममता साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मध्य वर्ग में रिचा ने प्रथम व सपना वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
डांडिया सजाओ प्रतियोगिता : वरिष्ठ वर्ग में तृप्ति ने प्रथम व राखी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मध्य वर्ग की प्रतियोगिता में शिवांगी ने प्रथम, वान्या ने द्वितीय व मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन चित्रा परिहार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें