फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ओपीडी में खांसी और गले के संक्रमण के मरीजों की बढ़ रही भीड़

Tue, 17 Nov 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
फोटो 09:: बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर बीमार बच्चों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
इटावा। मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव से ओपीडी में खांसी और गले के गंभीर संक्रमण से मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। हर रोज ओपीडी में 120 से अधिक मरीज सिर्फ इसी समस्या के साथ इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिसमें छोटे बच्चों से लेकर वृद्ध तक शामिल हैं।
विज्ञापन

सोमवार को संयुक्त जिला अस्पताल में 1324 नए मरीजों ने पंजीकरण करवाया। वहीं, 218 मरीज पुराने पर्चे पर दवा लेने पहुंचे। इसमें ओपीडी में 120 खांसी और गले के गंभीर संक्रमण के इलाज कराने पहुंचे। इसमें बच्चों की संख्या अधिक रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके यादव ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण गले के संक्रमण और सूखी या बलगम वाली खांसी की समस्या आम हो गई है। बच्चे जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, वे इसकी चपेट में सबसे पहले आ रहे हैं।
इसके अलावा, बुजुर्ग और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोग भी इस वायरल संक्रमण के आसान शिकार बन रहे हैं।ओपीडी में आने वाले मरीजों की पहले पूरी तरह से स्वास्थ्य जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण के स्तर और उसके कारण का सही पता लगाया जा सके। इसके बाद ही उन्हें दवाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें