फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पुल बंद होते यात्रियों की बढ़ीं दुश्वारियां

Fri, 09 Jun 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 24:::बंद पुल से पैदल सामन लेकर जाते यात्री। संवाद
विज्ञापन

फोटो 25:::चंबल पुल पार करने के बाद मध्यप्रदेश की सीमा में भिंड की ओर जाने वाली खड़ी बसें। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/उदी। भारी वाहनों के लिए बंद किया गया चंबल पुल भिंड, ग्वालियर जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। निजी बसों की संख्या कम होने के साथ ही यात्रियों को फुटकर में जाने की वजह से अधिक किराया भी देना पड़ रहा है। वहीं यात्रियों को पुल पैदल पार करना पड़ रहा है।
चंबल पुल के पिलर संख्या छह के क्षतिग्रस्त हो जाने की वह से उसकी मरम्मत का काम कराया जा रहा है। इसके लिए बुधवार रात 12 बजे से पुल पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। ऐसे में ग्वालियर जाने वाली निजी बसों की सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं।
विज्ञापन

टिक्सी मंदिर के पास से प्रतिदिन चलने वाली लगभग 30 बसों में से बृहस्पवितार को सिर्फ 12 बसें चलती नजर आईं। यह भी पुल के दोनों तरफ आधी-आधी खड़ी थीं। एक बस यात्री को टिक्सी मंदिर के पास बने बस स्टैंड से लेकर चंबल पुल यूपी वाली तरफ ही बसें उतार दे रही हैं।
इससे यात्रियों को एक किलोमीटर पैदल चलने के बाद दूसरी तरफ से भिंड और ग्वालियर के लिए दूसरी बसें पकड़नी पड़ रही हैं। भीषण गर्मी में लोग सिर पर और कंधों पर सामान टांगकर व बच्चों को गोद में लेकर पुल पैदल पा कर रहे हैं। फुटकर में यात्रा होने से इटावा से भिंड तक का किराया 70 रुपये की जगह 90 रुपये लिया जा रहा है।
इटावा से पुल के इस तरफ तक का बसें चालीस रुपये और पुल पार करके उस तरफ से बसें भिंड तक 50 रुपये वसूल रही हैं। हालांकि एक ही मालिक की दो बसें होने पर उसने दोनों तरफ बसें खड़ी करा रखी है। ऐसे में वह 70 रुपये लेकर ही एक बस से उताकर दूसरी बस में शिफ्ट करा रहे हैं।

इटावा डिपो की सरकारी सेवा बंद
पुल बंद होने की वजह से इटावा डिपो से जाने वाली इकलौती रोडवेज बस सेवा को बंद कर दिया गया है। यह बस ग्वालियर होते हुए झांसी तक जाती थी। हालांकि झांसी डिपो की बस वैकल्पिक रूट से अभी भेजी जा रही है। एआरएम डीएम सक्सेना ने बताया कि पुल बंद होने तक के लिए यह बस सेवा बंद की गई है।
चकरनगर-हनुमंतपुरा रोड पर बढ़ा वाहनों का दबाव
चकरनगर। चंबल पुल बंद होने के बाद बड़े वाहनों का दबाव चकरनगर और हनुमंतपुरा रोड पर बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को वाहनों की आवक बढ़ने से हनुमंत पुरा बाजार में फूप चौरेला मार्ग पर सड़क किनारे रेडी व फट्टा दुकानदारों के के सामने समस्या खड़ी हो गई। ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी है। बाजार के बड़े दुकानदारों को भी समस्या हो रही है। शाम होते-होते वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
दुकानदार राकेश पोरवाल, विश्राम चक, कालीचरण संतोष राजपूत, संतोष दोहरे, विशंभर सिंह और महावीर सिंह आदि ने बताया वाहनों के कारण हम लोगों का व्यापार चौपट हो गया है। धूल मिट्टी के अलावा सड़क किनारे दुकान लगाना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए हम लोगों ने अपनी दुकान हटा ली है।
सीओ चकरनगर राकेश वशिष्ठ ने बताया वाहनों की आवक को देखकर सहसो हनुमंतपुरा पुलिस को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। राहगीरों को दुकानदारों को किसी को समस्या न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।
फोटो 26::::पुल पार कराने के लिए उदी क्षेत्र में खड़े ऑटो। संवाद
ऑटो चालक एक किलोमीटर पुल पार कराने के वसूल रहे 10 से 15 रुपये
पुल बंद होने की वजह से यात्रियों को बसें पुल के पहले ही उतार दे रही हैं। दूसरी तरफ जाने के लिए कई यात्री तो पैदल जा रहे हैं, लेकिन भीषण गर्मी में कई लोग ऑटो का सहारा ले रहे हैं। दोनों तरफ से एक किलोमीटर का पुल पार कराने के लिए यात्रियों से ऑटो चालक 10 से 15 रुपये तक वसूल रहे हैं।
-
यात्रियों ने बताई परेशानी
फोटो 27 ग्वालियर से इटावा जा रहे जगदीश कुमार ने बताया कि वह इटावा काम से जा रहे हैं। पुल बंद होने की वजह से बस वाले ले मध्यप्रदेश बॉर्डर पर बरही गांव पर उतार दिया है। अब यहां से पुल पार करने के लिए ऑटो वाले 10 रुपये मांग रहे हैं। ऐसे में खुद ही पैदल रास्ता पार कर जा रहे हैं।

फोटो 28 भिंड से इटावा जा रहे रंजीत सिंह ने बताया कि वह जिस बस से आए हैं। उसने बरही तक 50 रुपये किराया लिया है। बताया कि पुल पार करने के बाद चालीस रुपये देकर इटावा दूसरी बस पहुंचा देगी। ऐसे में पैदल चलने के साथ ही 20 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है।

फोटो 29 भिंड से इटावा स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे राजीव वर्मा ने बताया कि वह आसाम में भर्ती देखने जा रहा है। पुल बंद होने की जानकारी नहीं थी। ऐसे में समय पर ही निकले थे। बस ने पुल के पहले ही उतार दिया है। ऐसे में अब ट्रेन छूट जाएगी। इससे बहुत परेशानी हो गई है।
विज्ञापन

फोटो 30 हनुमान सिंह ने बताया कि हम कानपुर से आए हैं। इटावा वाली बस ने पुल से पहले उतार दिया है। अब पुल पकड़कर दूसरी तरफ से बस पकड़ेंगे। ऑटो वाले 10 रुपया किराया मांग रहे हैं। भीषण गर्मी है, लेकिन फिर भी पैदल ही पुल पार करने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें