फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सावन में हरी चूड़ियों की बढ़ी मांग, सज गए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




इटावा/निवाड़ीकला। सावन में चारों ओर हरियाली है। हरे रंग से मन को ऊर्जा और स्फूर्ति मिल रही है। ऐसे में युवतियाें में भी हरे रंग से विशेष लगाव नजर आने लगा है। मेहंदी, हरे परिधान और हरी चूड़ियों से श्रृंगार किया जा रहा है। सावन में हरे रंग की मांग को ध्यान में रखकर बाजार भी पूरी तरह तैयार है। बात चूड़ियों की करें तो शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों के मुख्य बाजार में हरी चूड़ियाें से दुकान सज गई है।
चूड़ी विक्रेता अवधेश कुमार ने बताया कि सावन में कांच की प्लेन चूड़ियां महिलाओं की पहली पसंद होती हैं। इन्हें किसी भी तरह से सेट लगाकर पहना जा सकता है। खरीदारी करने आईं रुचि और सुनीता का कहना है कि ऐसा माना जाता है कि कांच की चूड़ियां पहनने पर सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। कहा जाता है कि हरी चूड़ियां आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को शुद्ध करती हैं। इसलिए युवतियां-महिलाएं हरी चूड़ियां खरीदती हैं।
विज्ञापन


बाजार में गोल्डन डॉट्स की हरी चूड़ियां, पत्थर की हरी चूड़ियां, लाइट ग्रीन ग्लास चूड़ियां व कपड़े और कुंदन के साथ हाथ से सजाई गई हरे रंग की चूड़ियां, मोती से सजी ग्रीन चूड़ियां, सरल धातु हरे रंग की चूड़ियों की खूब मांग होती है। पारंपरिक ब्राइडल ग्रीन चूड़ियां सेट और युवतियों में स्टाइलिश ग्रीन चूड़ियां भी खूब पसंद की जा रही हैं। कुंदन जड़े कंगन, गोल्ड कड़ों के साथ चूड़ियां, वेलवेट चूडिय़ां, हरा ब्रेसलेट, मेटल व कांच की हरी चूड़ियां भी महिलाओं की पहली पसंद बनीं हैं।



ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में हरी चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी, हरी साड़ियां व सूट्स का कलेक्शन आ चुका है। चूड़ी कारोबारियों का कहना है कि चूड़ियों की मांग को देखते हुए माल मंगाना होता है। चूड़ा सेट, कांच की सदाबहार प्लेन व कामदार चूड़ियां, लाह का बाला, जयपुरी फैंसी चूड़ियां, मल्टीपल चूड़ियों का सेट, चूड़ा लहठी सेट उपलब्ध है। प्लेन कांच की चूड़ी 30 रुपये डिब्बा, कांच की 12 पीस फैशनेबल चूड़ियों का सेट 100 से 150 रुपये। ग्रीन चूड़ा सेट 300 रुपये। चूड़ा सेट 550 से 600 रुपये। जयपुरी फैंसी बैंगल 100 से 150 में मिल रही हैं।
विज्ञापन



-
चूड़ियों के साथ हरी साड़ियों की भी मांग ...

सावन में हरी चूड़ियों के साथ साड़ियों और सूट की भी मांग बढ़ जाती है। बाजार में एक से बढ़कर एक डिजाइनर साड़ी के साथ सूट के ढेरो वैरायटी उपलब्ध हैं। साड़ी कारोबारियों का कहना है कि इस बार महिलाओं में हरी सिल्क, बनारसी हरी सिल्क, लहरिया व बंधेज हरी साड़ियों की मांग अधिक है। साथ ही शिफॉन साड़ी, लहरिया शिफॉन साड़ी, डोला, चंदेरी सिल्क, ऑर्गेजा साड़ियों की मांग है। हरे सूट्स, प्लाजो कुर्ती की भी मांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें