फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चश्मे के विवाद में व्यापारी के बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। चश्मे के विवाद में रंजिश मानते हुए व्यापारी के बेटे से मारपीट के बाद थाने में शिकायत करने गए पिता से कस्बा चौकी इंचार्ज ने अभद्रता करते हुए भगा दिया। पीड़ित पिता के एसएसपी से गुहार लगाने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।
जसवंतनगर क्षेत्र के मोहल्ला फक्कड़पुरा निवासी नवी मोहम्मद की कस्बा में आलू की आढ़त है। उन्होंने बताया कि आठ जुलाई को उनके मुनीम का जन्मदिन था। मुनीम ने अपना जन्मदिन सैफई के घंटाघर चौराहा पर मनाया था। वहीं जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने उनका बेटा चांद भी वहां गया था। उसी दौरान आरोपी अभिषेक का चश्मा कहीं गुम हो होने पर वहां मौजूद लोगों पर चश्मा चुराने का आरोप लगाने लगा। चांद ने जब इस बात का विरोध करा तो आरोपी ने उसका गिरेबान पकड़ लिया। वहां मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने पर अभिषेक ने चांद को धमकी दी थी कि वह उसे छोड़ेगा नहीं।
विज्ञापन

17 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे सेंट पीटर्स स्कूल के पास कैंटीन पर चांद कोल्ड ड्रिंक पी रहा था तभी अभिषेक निवासी फक्कड़पुरा, रंजीत निवासी अहीर टोला व दो अज्ञात आए और चांद को कैंटीन से घसीटने लगे जिसका कैंटीन संचालक ने विरोध किया तो संचालक से भी अभद्रता करते हुए चांद को गाली गलौज कर घसीटते हुए लात घूसों मारने पीटने लगे। तभी चांद की सोने की चैन गिर गयी और उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं आरोपी मारपीट कर धमकी दे गए कि थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार देगें।
विज्ञापन

वहीं नवी मोहम्मद ने बताया कि जब वह अपने बेटे के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो वहां कस्बा इंचार्ज कपिल चौधरी ने अभद्रता करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया और उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 19 जुलाई को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़ित ने घटना की जानकारी दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जसवंतनगर थाना पुलिस को आदेश देकर पीड़ित का मेडिकल करवाकर अभिषेक,रंजीत व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें