फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि योजना में ऋण लेकर बढ़ाएं अपना व्यापार

विज्ञापन
नगर पालिका जसवंतनगर में पीएम स्वनिधि योजना के आवेदकों से मुखातिब एसडीएम ज्योत्सना बंधु। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगर पालिका परिसर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्रों के लिए बुधवार को पंजीकरण शिविर लगाया गया। उपजिलाधिकारी ने शिविर का निरीक्षण किया और योजना के बारे में आवेदकों को जानकारी देते हुए अपने व्यापार को बढ़ाने की अपील की। शिविर में जरूरतमंदों के ऑनलाइन फॉर्म भरवाए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि स्वनिधि योजना के तहत ठेला, खोमचा, रेहड़ी लगाने वाले को बिना गारंटी 10 हजार रुपये के ऋण दिया जा रहा है। शिविर में पटरी दुकानदारों को लाभान्वित करने के लिए शिविर में आए लोगों ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत पंजीकरण कराया।
निरीक्षण करने पहुंची उपजिलाधिकारी ज्योत्स्ना बंधु ने मौजूद आवेदकों को विस्तार से जानकारी देकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने पंजीकरण करा रहे लोगों से कहा कि यदि किसी पटरी दुकानदार को ऋण प्राप्त करने में कोई असुविधा होती है तो वह तत्काल अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सुनील कुमार जौली भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें