दो मामलों में दोषियों को न्यायालय उठने तक की सजाइटावा। दो अलग-अलग अदालतों ने बुधवार को दो मामलों में दोषियों को न्यायालय उठने तक के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में वर्ष 2017 में अश्लीलता फैलाने के तहत दर्ज मामले में अशोक नगर निवासी गौरव वाल्मीकि को विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने न्यायालय उठने तक की सजा और 400 रुपये जुर्माने से दंडित किया। वहीं, सिविल लाइन थाने में वर्ष 2018 में लापरवाही से वाहन चलाने के तहत दर्ज मामले में सराय दयानत निवासी कर्मवीर सिंह को न्यायालय उठने तक का कारावास और 1600 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।(संवाद)