फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सड़क हादसों में पांच युवक घायल, तीन की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र में सोमवार देर शाम अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच युवक घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर पांचों को आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। पहली घटना नेशनल हाईवे पर खेड़ा धौलपुर पुल के पास हुई। मैनपुरी के दिहुली बरनाहल निवासी अमजद खान (32) ने बताया कि वह अपने भाई जुनैद (16) के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। दूसरी घटना बलरई थाना क्षेत्र में नगला तौर स्थित ब्रह्माणी देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई। यहां तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक बाइक पर सवार लुंगेकी मड़ैया निवासी राहुल (28) व दूसरी बाइक पर सवार नगला तौर निवासी विकास (25) और विवेक (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए तीनों को आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें