मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को
माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता
के संयोजक प्रधानाचार्य डा. अजंट सिंह यादव ने पहलवानों का हाथ मिलाकर
कुश्ती का शुभारंभ किया। युवा पहलवानों ने अपने दांव पेंच से दर्शकों को
रोमांचित कर दिया।
प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में मिलन कुमार
बसरेहर, अरविंद कुमार, इंटर कालेज बसरेहर, 51 किग्रा में सुखवीर सिंह,
इंटर कालेज असरोही, शिवओम, अमिताभ बच्चन इंटर कालेज सैफई, अभिषेक कुमार,
इंटर कालेज बसरेहर एवं अमरीश कुमार, इंटर कालेज साम्हो भरथना ने अपने-अपने
वर्ग में कुश्ती जीती।
जूनियर बालक वर्ग में वीरेंद्र सिंह,
बसरेहर, असित चतुर्वेदी, इंटर कालेज बसरेहर, हिमांशु यादव, इंटर कालेज
हिंदू विद्यालय, शिवम यादव, इंटर कालेज बसरेहर, अनिल कुमार यादव, बसरेहर,
विकास कुमार यादव, इंटर कालेज बसरेहर एवं गौरव कुमार साम्हो भरथना ने
कुश्ती जीती।
सब जूनियर बालक वर्ग में सूरज यादव स्पोर्ट्स कालेज
सैफई, प्रद्युम्न यादव सैफई, गब्बर ठाकुर सैफई, सौरभ शाक्य बसरेहर ने प्रथम
स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में बबली ने प्रथम स्थान प्राप्त
किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य अभयराम सिंह यादव
ने की। निर्णायक की भूमिका कमलेश कुमार यादव ने निभाई। तहसीलदार सर्वेश
कुमार यादव, अनिल कुमार आदि ने भी सहयोग किया।