फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को हराया

Mon, 20 Apr 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश हॉकी के तत्वावधान में सोमवार को मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2015 की शुरुआत हुई। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री रामकरन आर्य ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पहले दिन चार मैच खेले गए। उद्घाटन मैच में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को 9-2 से हराया। इसके बाद स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड ने गुजरात को 3-1 से पराजित किया। हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु की टीम ने आंध्र प्रदेश को 6-1 और बिहार ने विदर्भ हॉकी एसोसिएशन की टीम को 8-0 से हराया।

इससे पूर्व खेल निदेशक डा. आरपी सिंह ने बैज, कैप एवं बुके प्रदान कर मुख्य अतिथि श्री आर्य का स्वागत किया। श्री आर्य ने कहा कि प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने ही सबसे अधिक खेलों को बढ़ावा दिया है। दूसरे प्रदेशों में खेल व खिलाड़ियों को इतना प्रोत्साहन नहीं दिया जाता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 6 करोड़ 15 लाख रुपये उन खिलाड़ियों को दिया, जिन्होंने एशिया व ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया। हर खिलाड़ी को 15 लाख रुपये दिए गए। यह चैंपियनशिप 3 मई तक चलेगी। इसमें देश की 34 टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं ।

इस अवसर पर रिम्स सैफई के निदेशक टी प्रभाकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना राठौर, उत्तर प्रदेश हॉकी के कोषाध्यक्ष लईक अहमद खां, श्रीमती देवेंद्र भाटिया, विक्रम सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, एपी यादव, सुमोन लहरी, केपी सिंह, एनके सिंह, राकेश शर्मा, गुरुमुख सिंह अरोड़ा, बजरंग कुमार, राजेश कुमार सोनकर, देवीप्रसाद, लालजी दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें