जायंट्स इंटरनेशनल फेडरेशन-पांच के नवगठित समूहों का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह मंगलवार को केके डिग्री कालेज में हुआ। समारोह में दायित्व ग्रहण करने वाले समूहों को शपथ दिलाई गई। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि जायंट्स परिवार समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। साथ ही अन्य संगठनों से समाज सेवा के कार्य में आगे आने का आह्वान किया। फेडरेशन आफीसर विमल यादव ने नवगठित जायंट्स ग्रुप आफ इष्टिकापुरी रूरा समेत सात समूहों के 35 सदस्यों को शपथ दिलाई।
यूनिट निदेशक एवं अधिष्ठापन अधिकारी ललित सक्सेना ने जायंट्स दतावली के अध्यक्ष ग्रीश कुमार, दतावली डायमंड के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीपति वर्मा, लाखापुर चेतना के भगवान स्वरूप, सैफई के रामसजीवन, पिलुआ महावीर की मीरा वर्मा, सांई सिटी उदयपुरा के विनोद यादव, जायंट्स इष्टिकापुरी रूरा के बृजमोहन सिंह एवं उनके निदेशक मंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई।
जायंट्स फेडरेशन के उपाध्यक्ष डॉ. शिवराज सिंह यादव को जायंट्स इंटरनेशनल स्पेशल कमेटी का सदस्य बनने पर ऊषा यादव, ललित सक्सेना, विमल यादव ने बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन ऊषा यादव व मुकेश बाबू ने किया। जायंट्स दतावली के अध्यक्ष अतिवीर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विशुन सिंह, डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, विपिन पाल, शशि भूषण सिंह, अवनींद्र जादौन व रामयश सिंह यादव आदि मौजूद रहे।