फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में लगे पंडाल में ठहाके

Tue, 30 Dec 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई महोत्सव के मंच पर सोमवार की रात आयोजित लाफ्टर नाइट में पूरा पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। इससे पहले सात राज्यों के कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की लोक संस्कृति का मंच पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सैफई महोत्सव के मंच पर छत्तीसगढ़, गुजरात, मणिपुर, पंजाब सहित सात राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेशों की परंपरागत वेशभूषा में लोकगीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।

इसके बाद ठहाकों की महफिल सजी। देर रात लाफ्टर नाइट का आयोजन पंडाल में हुआ। राजू सर्वेंट, दीपक राजा और कपिल ठाकुर ने अपने चुटकुलों के जरिए पंडाल में बैठे लोगों को जमकर गुदगुदाया।
विज्ञापन


भीषण सर्दी में पंडाल में बैठे लोग ठहाके मारते-मारते गर्मी का अहसास करने लगे। मनोरंजन के लिए कलाकारों ने बीच-बीच में गीत संगीत का भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। लोग देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।

इस दौरान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव सहित मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद धर्मेंद्र यादव, गुड्डू श्रीवास्तव के साथ जिलाधिकारी नितिन बंसल, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एएसपी सर्वानंद सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें